जोधपुर में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल पैरों से गूंथी जा रही थी फीणी, 110 किलो माल किया गया नष्ट.
जोधपुर के जालोरी गेट स्थित सालासर बालाजी फीणी उद्योग में पैरों से मैदा गूंथकर फीणी बनाई जा रही थी। वायरल वीडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 110 किलो फीणी नष्ट करवाई। सैंपल लैब जांच के लिए लिए गए हैं, और आगे कानूनी कार्रवाई की संभावना है।
जोधपुर:- शहर में खाद्य सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जालोरी गेट क्षेत्र स्थित सालासर बालाजी फीणी उद्योग में पैरों से मैदा गूंथकर फीणी तैयार किए जाने का वीडियो मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर छापा मारा।
स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई, 110 किलो फीणी मौके पर ही नष्ट
वीडियो की पुष्टि के बाद सीएमएचओ के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान साफ तौर पर पाया गया कि फीणी बनाने की प्रक्रिया में साफ-सफाई और खाद्य मानकों का घोर उल्लंघन किया जा रहा था।