जोधपुर पंचायत चुनाव अंतिम मतदाता सूची जारी, 13.41 लाख वोटर करेंगे मतदान, मंडोर सबसे आगे...
जोधपुर जिले में आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जिले की 23 पंचायत समितियों में कुल 13,41,855 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 7,01,807 पुरुष, 6,40,043 महिलाएं और 5 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। चुनाव के लिए 43 जिला परिषद वार्ड, 351 पंचायत समिति वार्ड, 649 ग्राम पंचायतों और 5229 ग्राम पंचायत वार्डों में मतदान होगा। जिलेभर में 1614 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। मंडोर पंचायत समिति में सबसे अधिक और सामराऊ में सबसे कम मतदाता दर्ज किए गए हैं।
जोधपुर। जिले में होने वाले आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन विभाग द्वारा अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिसके आधार पर गांव-ढाणी स्तर तक मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। जारी आंकड़ों के अनुसार इस बार जोधपुर जिले में कुल 13 लाख 41 हजार 855 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
जिला प्रशासन ने चुनावी व्यवस्थाओं से जुड़े विस्तृत आंकड़े भी सार्वजनिक किए हैं। चुनाव प्रक्रिया 23 पंचायत समितियों में आयोजित होगी, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मतदाता स्थानीय जनप्रतिनिधियों का चयन करेंगे।
पुरुष मतदाता अधिक, महिलाओं की भी मजबूत भागीदारी