जयपुर में नशे में धुत युवती की लापरवाही: नाबालिग की मौत, कई घायल, पुलिसकर्मी पर भी हमले की कोशिश

जयपुर के सांगानेरी गेट के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें नशे में धुत एक युवती ने तेज रफ्तार कार से बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 वर्षीय नाबालिग असिमा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता इस्लामुद्दीन और 6 वर्षीय ममेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
April 29, 2025 • 5:42 PM  1.2k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जयपुर में नशे में धुत युवती की लापरवाही: नाबालिग की मौत, कई घायल, पुलिसकर्मी पर भी हमले की कोशिश
“जयपुर में नशे में धुत युवती की लापरवाही: नाबालिग की मौत, कई घायल, पुलिसकर्मी पर भी हमले की कोशिश”
Favicon
Read more on thekhatak.com
29 Apr 2025
https://thekhatak.com/jypur-me-n-nshe-me-n-dhut-yuvtii-kii-laaprvaahii-naabaalig-kii-maut-kii-ghaayl-puliskrmii-pr-bhii-hmle-kii-koshish
Google News
Copied
जयपुर में नशे में धुत युवती की लापरवाही: नाबालिग की मौत, कई घायल, पुलिसकर्मी पर भी हमले की कोशिश

सोमवार देर रात जयपुर के सांगानेरी गेट के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें नशे में धुत एक युवती ने तेज रफ्तार कार से बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 वर्षीय नाबालिग असिमा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता इस्लामुद्दीन और 6 वर्षीय ममेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज जयपुर के SMS हॉस्पिटल में चल रहा है। हादसे के बाद युवती ने रॉन्ग साइड पर कार भगाने की कोशिश की, जिस दौरान उसने एक स्कूटी सवार को भी टक्कर मारी और एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने अंततः युवती और उसकी सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कार में सवार दो युवक मौके से फरार हो गए।

हादसे का भयावह मंजर

एसएचओ (एक्सीडेंट थाना ईस्ट) राजेश बफाना ने बताया कि हादसा रात करीब 12:20 बजे हुआ। आजाद नगर (ट्रांसपोर्ट नगर थाना) की रहने वाली असिमा अपने पिता इस्लामुद्दीन और छोटी बहन के साथ बाइक से घर लौट रही थी। सांगानेरी गेट के पास यादगार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों उछलकर सड़क पर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शी शाकिर कुरैशी के अनुसार, सबसे पीछे बैठी असिमा सिर के बल सड़क पर गिरी और खून से लथपथ होकर बेहोश हो गई। उसे, उसके पिता और बहन को तुरंत एम्बुलेंस से SMS हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान असिमा की मौत हो गई।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter