क्रिकेट को मिला एक और सूर्यवंशी: वैभव के 10 वर्षीय भाई आशीर्वाद ने जड़ा शानदार शतक

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके 10 वर्षीय छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने भी क्रिकेट मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 13, 2026 • 11:22 AM | पटना  5
खेल
NEWS CARD
Logo
क्रिकेट को मिला एक और सूर्यवंशी: वैभव के 10 वर्षीय भाई आशीर्वाद ने जड़ा शानदार शतक
“क्रिकेट को मिला एक और सूर्यवंशी: वैभव के 10 वर्षीय भाई आशीर्वाद ने जड़ा शानदार शतक”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/30461a
13 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/30461a
Google News
Copied
क्रिकेट को मिला एक और सूर्यवंशी: वैभव के 10 वर्षीय भाई आशीर्वाद ने जड़ा शानदार शतक
क्रिकेट को मिला एक और सूर्यवंशी: वैभव के 10 वर्षीय भाई आशीर्वाद ने जड़ा शानदार शतक

भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में हैं। महज 10 साल की उम्र में आशीर्वाद ने एक लोकल प्रैक्टिस मैच में शानदार शतक लगाकर क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

समस्तीपुर में खेले गए इस मुकाबले में क्रिकेट अकादमी ताजपुर की ओर से खेलते हुए आशीर्वाद सूर्यवंशी ने 87 गेंदों पर 103 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 20 चौके और एक शानदार छक्का शामिल रहा। शतक पूरा करने के बाद आशीर्वाद ने हेलमेट उतारकर जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

आशीर्वाद के बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने उनके शतक का वीडियो और स्कोरकार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया। वहीं पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए लिखा कि आशीर्वाद ने अपना पहला शतक बनाया है और सभी से उस पर भी प्यार और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter