बांग्लादेश ने रचा इतिहास, नीदरलैंड्स को 6 विकेट से हराकर एजबेस्टन का टूटा 8 मैच पुराना रिकॉर्ड
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर संडे पर खेले गए डबल हेडर के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने 140 रन के लक्ष्य को 19.1 ओवर में हासिल कर इतिहास रच दिया।
यह पहली बार था जब एजबेस्टन में किसी महिला टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की। इससे पहले यहां खेले गए सभी 8 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत हासिल की थी।
कप्तान बैबेट डी लीडे का अर्धशतक गया बेकार
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन बनाए। टीम की कप्तान बैबेट डी लीडे ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 45 गेंदों में 50 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके शामिल रहे।