मानव सुथार का डेब्यू पल बना खास: शुभमन गिल नहीं, इस स्टार स्पिनर ने पहनाई टेस्ट कैप
राजस्थान के श्रीगंगानगर के युवा स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत के लिए डेब्यू कर लिया है। वे भारत की ओर से टेस्ट खेलने वाले 319वें खिलाड़ी बन गए हैं।
राजस्थान के खेल जगत के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। श्रीगंगानगर जिले के युवा बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अपना टेस्ट डेब्यू किया और भारत के 319वें टेस्ट खिलाड़ी बन गए।
मुल्लानपुर (न्यू चंडीगढ़) में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे वन-ऑफ टेस्ट मैच में मानव सुथार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, जिसके बाद पूरे राजस्थान में खुशी की लहर दौड़ गई।
डेब्यू कैप का भावुक पल
मैच से पहले जब भारतीय टीम मैदान पर उतरी, तो डेब्यू कैप देने का एक खास और भावुक दृश्य देखने को मिला। कप्तान शुभमन गिल ने परंपरा का पालन करते हुए कैप स्वयं देने के बजाय इसे अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव को सौंपा।