विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय पुरुष टीम का महिला टीम को खास संदेश

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय पुरुष टीम के स्टार खिलाड़ियों ने महिला टीम को खास मोटिवेशनल संदेश भेजे हैं।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 14, 2026 • 3:45 PM  3
खेल
NEWS CARD
Logo
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय पुरुष टीम का महिला टीम को खास संदेश
“विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय पुरुष टीम का महिला टीम को खास संदेश”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/4a7d86
14 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/4a7d86
Google News
Copied
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय पुरुष टीम का महिला टीम को खास संदेश

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम अपने अभियान का आगाज कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को करने जा रही है। इस बड़े मुकाबले से पहले भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए पुरुष क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ियों ने खास संदेश भेजे हैं। बीसीसीआई ने इसका एक वीडियो अपने ऑफिशियल एक्स (Twitter) अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ियों ने महिला टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

पिछले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस बार खिताब की सबसे मजबूत दावेदारों में से एक मानी जा रही है। टीम का लक्ष्य इस बार अपना पहला महिला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतकर इतिहास रचना है।

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि भारतीय महिला टीम पिछले कुछ सालों से शानदार क्रिकेट खेल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार टीम ट्रॉफी जरूर जीतेगी और पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter