किशनगढ़ में सोलर कंपनी कर्मचारियों से भरी बस पलटी, 30 से अधिक घायल, पांच की हालत गंभीर

किशनगढ़ के बड़गाँव चौराहे पर सोलर प्लांट के कर्मचारियों से भरी बस यू-टर्न लेते समय तेज रफ़्तार ट्रेलर से टकराई और पलट गई। हादसे में 30 से अधिक कर्मचारी घायल हुए, जिनमें 5 की हालत गंभीर है। घायलों को किशनगढ़ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच में जुटी।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
January 7, 2026 • 10:01 AM  1k
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
किशनगढ़ में सोलर कंपनी कर्मचारियों से भरी बस पलटी, 30 से अधिक घायल, पांच की हालत गंभीर
“किशनगढ़ में सोलर कंपनी कर्मचारियों से भरी बस पलटी, 30 से अधिक घायल, पांच की हालत गंभीर”
Favicon
Read more on thekhatak.com
7 Jan 2026
https://thekhatak.com/kishangarh-bus-accident-solar-employees-injured-trailer-collision-2026
Google News
Copied
किशनगढ़ में सोलर कंपनी कर्मचारियों से भरी बस पलटी, 30 से अधिक घायल, पांच की हालत गंभीर

किशनगढ़ (अजमेर), 7 जनवरी 2026: राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ शहर थाना क्षेत्र में बड़गाव चौराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पाटन क्षेत्र में स्थित एक सोलर प्लांट के कर्मचारियों से भरी बस यू-टर्न लेते समय तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार तीन दर्जन से अधिक कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा उस समय हुआ जब सोलर प्लांट में नाइट शिफ्ट पूरी करने के बाद कर्मचारी बस से अपने घरों की ओर लौट रहे थे। बस बड़गाव चौराहे पर यू-टर्न ले रही थी कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस सड़क पर पलट गई और हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पलटने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बस के अंदर फंस गए।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter