कांग्रेस का लूटकाल, भाजपा का विकासकाल: बांसवाड़ा में बोले पीएम मोदी,1.22 लाख करोड़ की सौगातें दीं

पीएम मोदी ने बांसवाड़ा में कांग्रेस पर लूट का आरोप लगाया, जीएसटी से बचत और बिजली आपूर्ति में सुधार की बात कही। उन्होंने 1.22 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें माही परमाणु परियोजना और वंदे भारत ट्रेनें शामिल हैं। आदिवासी कल्याण और युवाओं को नौकरियां देने पर जोर दिया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 25, 2025 • 4:48 PM  16
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
कांग्रेस का लूटकाल, भाजपा का विकासकाल: बांसवाड़ा में बोले पीएम मोदी,1.22 लाख करोड़ की सौगातें दीं
“कांग्रेस का लूटकाल, भाजपा का विकासकाल: बांसवाड़ा में बोले पीएम मोदी,1.22 लाख करोड़ की सौगातें दीं”
Favicon
Read more on thekhatak.com
25 Sep 2025
https://thekhatak.com/loot-of-congress-development-of-bjp-pm-modi-in-banswara-gifted-rs-1-22-lakh-crore
Google News
Copied
कांग्रेस का लूटकाल, भाजपा का विकासकाल: बांसवाड़ा में बोले पीएम मोदी,1.22 लाख करोड़ की सौगातें दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के नापला में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश में लूट का दौर था, जबकि भाजपा सरकार ने जनता को बचत का अवसर दिया है। पीएम ने जीएसटी सुधारों को 'बचत उत्सव' करार देते हुए कहा कि इससे आम जनता को आर्थिक राहत मिली है। इस दौरान उन्होंने 1 लाख 22 हजार 670 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिसमें 42 हजार करोड़ रुपये की माही बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना भी शामिल है।

जीएसटी से जनता को राहत, कम हुआ टैक्स का बोझ

पीएम मोदी ने कांग्रेस के शासनकाल की तुलना अपनी सरकार के कार्यकाल से करते हुए कहा कि पहले 100 रुपये की खरीद पर 31 रुपये टैक्स देना पड़ता था, जिसके कारण सामान 118 रुपये में मिलता था। लेकिन जीएसटी में सुधार के बाद अब वही सामान 105 रुपये में मिल रहा है, यानी 26 रुपये की बचत हो रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, "कांग्रेस के समय 500 रुपये का जूता 575 रुपये में मिलता था, क्योंकि 75 रुपये टैक्स वसूला जाता था। अब जीएसटी सुधारों के बाद रसोई का खर्च कम हुआ है और माताओं-बहनों को राहत मिली है।" पीएम ने इसे 'जीएसटी बचत उत्सव' का हिस्सा बताया, जो नवरात्र के पहले दिन शुरू हुआ।

बिजली के बिना विकास अधूरा, कांग्रेस ने किया अनदेखा

पीएम ने बिजली के महत्व पर जोर देते हुए कहा, "विकास की गाड़ी बिजली से दौड़ती है। बिजली है तो उजाला है, दूरियां मिटती हैं और दुनिया हमारे पास आती है।" उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने बिजली के क्षेत्र में कोई ध्यान नहीं दिया। 2014 में जब उन्होंने देश की बागडोर संभाली, तब ढाई करोड़ घरों में बिजली नहीं थी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "कांग्रेस के समय बिजली का जाना खबर नहीं थी, बिजली का आना खबर थी।"

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter