मंत्री विश्नोई ने बुजुर्गों-युवाओं संग लगाए ठुमके, गमछा घुमाया: बोले- बालोतरा जिले में शामिल होने की खुशी, भजनलाल सरकार की घोषणाओं से भी उत्साह
राजस्थान के राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने बालोतरा जिले के गुड़ामालानी में होली स्नेह मिलन समारोह में युवाओं और बुजुर्गों के साथ जमकर होली खेली। फूल बरसाकर और गुलाल लगाकर शुरू हुए कार्यक्रम में मंत्री ने डीजे पर ठुमके लगाए, बुजुर्गों से गमछा लेकर हवा में घुमाया। उन्होंने कहा कि लोग बालोतरा जिले में शामिल होने से खुश हैं और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणाओं से भी उत्साह है। यह आयोजन मंत्री की जनता से जुड़ाव और सादगी का प्रतीक बना।
राजस्थान के राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने गुड़ामालानी में ग्रामीणों के साथ जमकर होली मनाई, डांस किया और गमछा घुमाकर मस्ती की।
बालोतरा जिले के गुड़ामालानी उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में राजस्थान सरकार के मंत्री के.के. विश्नोई ने ग्रामीणों, युवाओं और बुजुर्गों के साथ खुले दिल से होली खेली। इस मौके पर मंत्री ने न केवल गुलाल लगाया, बल्कि डीजे की धुन पर ठुमके लगाए और बुजुर्गों से गमछा लेकर हवा में घुमाते हुए जमकर डांस किया।