मेरठ के ‘नीले ड्रम’ के बाद मुंबई में ‘हरा ड्रम’ कांड! प्रेमी की हत्या कर नाले में फेंकी लाश
मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड जैसी एक और खौफनाक वारदात मुंबई से सामने आई है। यहां एक महिला ने पति और भाई के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी और शव को हरे ड्रम में भरकर नाले में फेंक दिया।
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
May 15, 2026 • 1:13 PM 624
क
क्राइम
NEWS CARD
“मेरठ के ‘नीले ड्रम’ के बाद मुंबई में ‘हरा ड्रम’ कांड! प्रेमी की हत्या कर नाले में फेंकी लाश”
मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड के बाद अब मुंबई से एक और खौफनाक वारदात सामने आई है। इस बार मामला पति की हत्या का नहीं, बल्कि प्रेमी की हत्या का है। मुंबई से सटे मुंब्रा इलाके में एक महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी और उसकी लाश को हरे रंग के ड्रम में भरकर नाले में फेंक दिया। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा मुंब्रा पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन की मदद से किया।
काम पर जाने निकला था अरबाज, फिर नहीं लौटा
मृतक की पहचान अरबाज मकसूद अली खान के रूप में हुई है। वह मुंब्रा इलाके में रहता था। परिवार के अनुसार, अरबाज दादर काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने जांच के दौरान अरबाज की कॉल डिटेल्स और मोबाइल लोकेशन खंगाली। जांच में पता चला कि उसकी आखिरी लोकेशन वर्सोवा इलाके में थी। इसी दौरान पुलिस को उसकी प्रेमिका मेहजबीन शेख की लोकेशन भी उसी इलाके में मिली। शक के आधार पर पुलिस ने मेहजबीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरुआत में महिला पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरा सच उगल दिया।
पैसे के बहाने बुलाया, फिर कर दी हत्या
पुलिस पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि उसने अपने पति हसन और भाई तारिक शेख के साथ मिलकर अरबाज से फिरौती मांगने और उसकी हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने अरबाज को पैसे के बहाने वर्सोवा बुलाया। वहां पैसे नहीं मिलने पर उसके हाथ बांध दिए गए और प्लास्टिक पाइप से बेरहमी से पीटा गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
हरे ड्रम में भरकर नाले में फेंकी लाश
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को हरे रंग के ड्रम में भरा और मुंब्रा इलाके के एक सुनसान नाले में फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो और सबूत मिटाए जा सकें।इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
दो आरोपी गिरफ्तार, पति फरार
मुंब्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला मेहजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला का पति हसन और उसका साथी मुजम्मल पठान अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, साजिश और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मेरठ कांड से हो रही तुलना
इस मामले की तुलना मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड से की जा रही है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को ड्रम में बंद कर दिया था। अब मुंबई का यह ‘हरा ड्रम’ कांड भी सोशल मीडिया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
Bringing truth from the ground
राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।