कर्नल सोफिया ने खोली पाकिस्तान की नापाक साजिश: 400 ड्रोन से हमला, नागरिकों को बनाया ढाल

भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि पाकिस्तान ने 7-8 मई 2025 को भारत के 36 सैन्य ठिकानों पर 400 ड्रोन से हमला किया, नागरिकों को ढाल बनाया और वाणिज्यिक उड़ानों का इस्तेमाल कर जवाबी कार्रवाई रोकने की कोशिश की। भारत के S-400 सिस्टम ने हमलों को नाकाम कर 50+ ड्रोन नष्ट किए। जवाबी कार्रवाई में भारत ने लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह किया

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
May 9, 2025 • 6:23 PM  3.2k
भारत
NEWS CARD
Logo
कर्नल सोफिया ने खोली पाकिस्तान की नापाक साजिश: 400 ड्रोन से हमला, नागरिकों को बनाया ढाल
“कर्नल सोफिया ने खोली पाकिस्तान की नापाक साजिश: 400 ड्रोन से हमला, नागरिकों को बनाया ढाल”
Favicon
Read more on thekhatak.com
9 May 2025
https://thekhatak.com/pakistans-drone-attack-india-exposes-cowardly-tactics
Google News
Copied
कर्नल सोफिया ने खोली पाकिस्तान की नापाक साजिश: 400 ड्रोन से हमला, नागरिकों को बनाया ढाल

दिल्ली में विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनसनीखेज खुलासा

नई दिल्ली, 9 मई 2025: भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान की कायराना हरकतों की पोल खोलते हुए सनसनीखेज खुलासे किए। कर्नल सोफिया ने बताया कि पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात भारत के 36 सैन्य ठिकानों पर 300 से 400 ड्रोन से हमले की कोशिश की। इन हमलों में तुर्की निर्मित ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिनके मलबे की फॉरेंसिक जांच जारी है। उन्होंने फोटो दिखाकर साबित किया कि पाकिस्तान ने अपने नागरिकों को ढाल बनाया और अपने हवाई क्षेत्र में वाणिज्यिक विमानों को उड़ने की अनुमति दी, ताकि भारत जवाबी कार्रवाई करने से हिचके।

पाकिस्तान की नापाक चाल नाकाम

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पाकिस्तान ने अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, भटिंडा, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिश की। हालांकि, भारत के उन्नत S-400 'सुदर्शन चक्र' एयर डिफेंस सिस्टम और काउंटर यूएएस ग्रिड ने इन हमलों को पूरी तरह नाकाम कर दिया।

कर्नल सोफिया ने कहा, "पाकिस्तान ने अपने नागरिक हवाई क्षेत्र को ढाल के रूप में इस्तेमाल किया। लाहौर और सियालकोट में हवाई अड्डे बंद करने के बावजूद, उन्होंने जानबूझकर वाणिज्यिक उड़ानों को कराची की ओर डायवर्ट किया, ताकि भारत जवाबी हमला न कर सके। यह उनकी कायरता और नागरिकों के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है।"

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter