फुलेरा की पंचायत 4 और सचिव जी का वायरल ट्विस्ट, फैंस हुए क्रेजी ...

पंचायत सीजन 4 अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रहा है, लेकिन जितेंद्र कुमार का एक वायरल वीडियो, जिसे फैंस पंचायत सीजन 5 का प्रोमो मान रहे हैं, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस ने वीडियो पर मजेदार कमेंट्स किए, लेकिन कुछ को सचिव जी का यह अंदाज पसंद नहीं आया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 1, 2025 • 2:10 PM  220
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
फुलेरा की पंचायत 4 और सचिव जी का वायरल ट्विस्ट, फैंस हुए क्रेजी ...
“फुलेरा की पंचायत 4 और सचिव जी का वायरल ट्विस्ट, फैंस हुए क्रेजी ...”
Favicon
Read more on thekhatak.com
1 Jul 2025
https://thekhatak.com/phulera-s-panchayat-4-secretary-g-s-viral-twist-fans-crazy
Google News
Copied
फुलेरा की पंचायत 4 और सचिव जी का वायरल ट्विस्ट, फैंस हुए क्रेजी ...

अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक पंचायत का चौथा सीजन दर्शकों के बीच चर्चा में है। इस सीजन में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, पंकज झा, और संविका जैसे शानदार कलाकार एक बार फिर ग्राम फुलेरा की कहानी को जीवंत कर रहे हैं। हालांकि, पहले तीन सीजनों की अपार सफलता के मुकाबले सीजन 4 को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है।

सचिव जी का वायरल वीडियो बना सोशल मीडिया पर सनसनी

इसी बीच, सोशल मीडिया पर जितेंद्र कुमार उर्फ ग्राम फुलेरा के सचिव जी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर dsk_talks नाम के पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो को कैप्शन दिया गया है, "पंचायत सीजन 5 प्रोमो"। वीडियो में जितेंद्र कुमार को ऑफिस में पोछा लगाते और किसी व्यक्ति के जूते साफ करते देखा जा सकता है। इस मजेदार वीडियो को अब तक 35,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, और यूजर्स इस पर तरह-तरह के फनी कमेंट्स कर रहे हैं।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter