'जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म...', सबसे लंबे समय तक लगातार PM रहने पर बोले मोदी; श्लोक लिखकर विरोधियों को दिया बड़ा संदेश!
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू का एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसे छूना नामुमकिन माना जाता था। जानिए सोशल मीडिया पर उन्होंने क्या सीक्रेट मैसेज शेयर किया।
भारतीय राजनीति में बुधवार का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो देश का संविधान लागू होने के बाद आज तक कोई नेता नहीं कर पाया था। वे देश के संविधान लागू होने के बाद सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं।
26 मई 2014 को पहली बार देश की कमान संभालने वाले नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 1952 के पहले आम चुनाव के बाद निर्वाचित सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 4,398 दिन तक पद संभाला था।
पीएम मोदी ने श्लोक लिखकर बताया सफलता का 'सीक्रेट'
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक संस्कृत श्लोक का जिक्र करते हुए लिखा कि शासक का ध्यान हमेशा जनता के कल्याण पर होना चाहिए।