"चाय पर बुलाने के बजाय कहीं और भेजने की कोशिश की", गहलोत के तंज पर गजेंद्र शेखावत का पलटवार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 'चाय' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पलटवार किया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 30, 2026 • 5:08 PM  11
राजनीति
NEWS CARD
Logo
"चाय पर बुलाने के बजाय कहीं और भेजने की कोशिश की", गहलोत के तंज पर गजेंद्र शेखावत का पलटवार
“"चाय पर बुलाने के बजाय कहीं और भेजने की कोशिश की", गहलोत के तंज पर गजेंद्र शेखावत का पलटवार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
30 May 2026
https://thekhatak.com/gajendra-singh-shekhawat-reply-to-ashok-gehlot-tea-comment-jodhpur-politics
Google News
Copied
"चाय पर बुलाने के बजाय कहीं और भेजने की कोशिश की", गहलोत के तंज पर गजेंद्र शेखावत का पलटवार

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तंज पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने करारा जवाब दिया है। जोधपुर दौरे पर पहुंचे शेखावत ने कहा कि जब चाय पर बुलाने की जरूरत थी, तब अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे, लेकिन उन्होंने चर्चा करने के बजाय उन्हें कहीं और भेजने की कोशिश की। उनकी वही खीझ आज भी दिखाई दे रही है।

दरअसल, कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिना नाम लिए गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा था। गहलोत ने कहा था कि अगर शेखावत उनके साथ एक-दो बार चाय पी लेते तो वे उन्हें बताते कि विकास कार्य कैसे करवाए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अनुभव साझा करने से जोधपुर का और अधिक विकास हो सकता था, लेकिन कुछ लोग खुद को ‘तीस मार खां’ समझते हैं।

अब इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जब राजस्थान को जल जीवन मिशन के तहत सबसे अधिक संसाधन मिले थे, तब राज्य सरकार और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत थी। उस समय बातचीत और सहयोग का माहौल बनना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter