राजस्थान BJP में बड़ा बदलाव की आहट: 9 जिलों में ऐसे दफ्तर खुले कि बदल सकती है पूरी राजनीति की तस्वीर
राजस्थान BJP के नए हाईटेक दफ्तरों के पीछे बड़ी रणनीति की चर्चा ने सियासत में हलचल मचा दी है।
राजस्थान की राजनीति में अब संगठन और तकनीक का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी कार्यप्रणाली को पूरी तरह आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 9 जिला मुख्यालयों में नए और हाईटेक कार्यालयों की शुरुआत की है।
आगामी 27 अप्रैल को यह दिन राजस्थान भाजपा के इतिहास में अहम माना जा रहा है, जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने पहले राजस्थान दौरे पर टोंक में मुख्य कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। वहीं अन्य जिलों के कार्यालयों का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा।
