राजस्थान ट्रिप पर आए DU स्टूडेंट्स की राजस्थान में दर्दनाक मौत! कार के उड़े परखच्चे.....

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र दीपक नागर (21) और तान्या राजस्थान घूमने आए थे। उदयपुर से जयपुर लौटते समय बुधवार सुबह अजमेर के NH-48 पर श्रीनगर खेड़ा चौराहे के पास तान्या की तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए, दोनों की मौके पर मौत। ट्रेलर चालक फरार। परिजन अस्पताल पहुंचकर फूट-फूटकर रोए। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे गए। पुलिस ट्रेलर चालक की तलाश में।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
November 14, 2025 • 6:07 PM  20
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान ट्रिप पर आए DU स्टूडेंट्स की राजस्थान में दर्दनाक मौत! कार के उड़े परखच्चे.....
“राजस्थान ट्रिप पर आए DU स्टूडेंट्स की राजस्थान में दर्दनाक मौत! कार के उड़े परखच्चे.....”
Favicon
Read more onthekhatak.com
14 Nov 2025
https://thekhatak.com/rajasthan-trip-du-students-dardnak-death-car-parakhche
Google News
Copied
राजस्थान ट्रिप पर आए DU स्टूडेंट्स की राजस्थान में दर्दनाक मौत! कार के उड़े परखच्चे.....

अजमेर: राजस्थान की सैर सपाटे पर आए दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो युवा छात्रों की जिंदगी एक पल में खत्म हो गई। बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर श्रीनगर खेड़ा चौराहे के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ंत में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें कार चला रही युवती और उसके साथ बैठे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि परिजनों का अस्पताल पहुंचकर शव देख रो-रोकर बुरा हाल हो गया।पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के दादरी निवासी दीपक नागर (21 वर्ष), पुत्र उदयवीर सिंह (गुर्जर) के रूप में हुई है, जबकि युवती दिल्ली के कमला नगर थाना क्षेत्र निवासी तान्या, पुत्री शिवराम यादव के रूप में हुई। दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ते थे और करीबी दोस्त थे। तीन दिन पहले वे राजस्थान घूमने आए थे। मंगलवार रात उदयपुर से जयपुर की ओर वापस लौट रहे थे। कार तान्या खुद चला रही थी, जबकि दीपक नागर सह-चालक सीट पर बैठा था।बुधवार सुबह करीब 5 बजे श्रीनगर के खेड़ा चौराहे के पास आगे चल रहे ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उससे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और परखच्चे उड़ गए। दोनों युवक-युवती को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही श्रीनगर थाना प्रभारी श्रवणलाल चौधरी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। ट्रेलर चालक मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।दीपक के परिजन दोपहर करीब 12 बजे श्रीनगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। शव देखते ही माता-पिता और अन्य रिश्तेदार फूट-फूटकर रोने लगे, उनका हाल बेहद दयनीय हो गया। पूर्व सरपंच रामकरण यादव, ओंकार गुर्जर, रामधन यादव सहित कई लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। शाम करीब 4 बजे तान्या के परिजन अस्पताल पहुंचे, इसके बाद पोस्टमार्टम और पंचनामा की कार्रवाई शुरू हुई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हादसे ने दोनों परिवारों को गहरा सदमा पहुंचाया है, जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों में भी शोक की लहर दौड़ गई। यह दुर्घटना हाईस्पीड ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा की अनदेखी का जीता-जागता उदाहरण बन गई है।

 

Basanti Parmar

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter