दमोह झरने पर अचानक आई बाढ़ में अटके 100 पर्यटक, SDRF और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-रस्सियों से बचाई जान !

राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध दमोह झरना देखने पहुंचे करीब 100 युवक बरसाती नदी के तेज बहाव में फंस गए। पहाड़ों से अचानक आए पानी के कारण नदी उफान पर आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस, SDRF और स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला और करीब 4 घंटे तक चले संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को रस्सियों व ट्रैक्टर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस व प्रशासन ने पर्यटकों से खराब मौसम में जलस्रोतों से दूर रहने की अपील की है।

kratika Jethwani
kratika Jethwani Sub Editor
August 16, 2026 • 2:47 PM | dholpur  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
दमोह झरने पर अचानक आई बाढ़ में अटके 100 पर्यटक, SDRF और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-रस्सियों से बचाई जान !
“दमोह झरने पर अचानक आई बाढ़ में अटके 100 पर्यटक, SDRF और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-रस्सियों से बचाई जान !”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/666738
16 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/666738
Google News
Copied
दमोह झरने पर अचानक आई बाढ़ में अटके 100 पर्यटक, SDRF और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-रस्सियों से बचाई जान !

राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध दमोह झरना देखने पहुंचे करीब 100 युवक बरसाती नदी के अचानक आए तेज बहाव में फंस गए। बारिश के चलते पहाड़ों से आए भारी पानी की वजह से नदी उफान पर आ गई, जिससे पर्यटक बीच में ही घिर गए। पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से 4 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी युवकों को देर रात सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पहाड़ों से पानी आने से अचानक उफान पर आई बरसाती नदी

दमोह झरना जाने वाले मुख्य रास्ते से पहले एक बरसाती नदी गुजरती है, जो सामान्य दिनों में सूखी या बेहद कम पानी वाली रहती है। ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में हुई तेज बारिश के कारण पानी सिमटकर तेजी से नदी में आ गया, जिससे नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और बहाव अत्यंत तीव्र हो गया। झरना देखने पहुंचे युवक नदी पार कर दूसरी तरफ थे और वापसी के दौरान बीच में ही फंस गए।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter