9 जेसीबी, 5 ट्रैक्टर और भारी पुलिस बल... चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की खातेदारी भूमि पर बने दो मंजिला अवैध कमर्शियल निर्माण को प्रशासन ने भारी पुलिस जाब्ते के बीच ध्वस्त कर दिया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 14, 2026 • 11:37 AM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
9 जेसीबी, 5 ट्रैक्टर और भारी पुलिस बल... चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई
“9 जेसीबी, 5 ट्रैक्टर और भारी पुलिस बल... चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/4a9718
14 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/4a9718
Google News
Copied
9 जेसीबी, 5 ट्रैक्टर और भारी पुलिस बल... चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई

विश्व धरोहर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की खातेदारी भूमि पर किए गए बड़े अवैध कमर्शियल निर्माण पर रविवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू के आदेश पर नगर परिषद, पुलिस और ASI की संयुक्त टीम ने करीब 0.14 हेक्टेयर भूमि पर बने दो मंजिला अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

अधिकारियों का दावा है कि राजस्थान में ASI की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की यह अब तक की पहली बड़ी कार्रवाई है। निर्माणकर्ताओं ने न केवल विभागीय चेतावनियों की अनदेखी की, बल्कि दुर्ग क्षेत्र के ऐतिहासिक पत्थरों का उपयोग कर व्यावसायिक भवन खड़ा कर दिया था।

सुबह 4 बजे से संभाला मोर्चा

कार्रवाई को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। रविवार सुबह 4 बजे ही नगर परिषद, पुलिस और ASI की संयुक्त टीम दुर्ग पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनजर रामपोल से लेकर राणा रतन सिंह महल तक का मार्ग बंद कर दिया गया और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter