केंद्रीय मंत्री ने क्यों छोड़ा काफिला, ई-रिक्शा में सफर कर बढ़ाई हलचल... PM मोदी की अपील का असर फिर?

बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सरकारी काफिला छोड़कर ई-रिक्शा से सफर किया। पीएम मोदी की अपील के बाद उनका यह कदम चर्चा में है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 14, 2026 • 1:53 PM  11
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
केंद्रीय मंत्री ने क्यों छोड़ा काफिला, ई-रिक्शा में सफर कर बढ़ाई हलचल... PM मोदी की अपील का असर फिर?
“केंद्रीय मंत्री ने क्यों छोड़ा काफिला, ई-रिक्शा में सफर कर बढ़ाई हलचल... PM मोदी की अपील का असर फिर?”
Favicon
Read more on thekhatak.com
14 May 2026
https://thekhatak.com/arjun-ram-meghwal-e-rickshaw-ride-bikaner-pm-modi-appeal-impact
Google News
Copied
केंद्रीय मंत्री ने क्यों छोड़ा काफिला, ई-रिक्शा में सफर कर बढ़ाई हलचल... PM मोदी की अपील का असर फिर?

बीकानेर में गुरुवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सरकारी गाड़ियों के काफिले को छोड़कर ई-रिक्शा से सफर किया। उनका यह कदम न सिर्फ चर्चा में है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

स्टेशन पर बदला पूरा प्रोटोकॉल

जानकारी के अनुसार, मंत्री मेघवाल जब बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो वहां पर सामान्य वीआईपी प्रोटोकॉल और लग्जरी गाड़ियों की व्यवस्था थी। लेकिन उन्होंने सभी सुविधाओं को दरकिनार करते हुए ई-रिक्शा का विकल्प चुना। इसके बाद वे स्टेशन से सीधे अपने निवास तक ई-रिक्शा से पहुंचे।

पीएम मोदी की अपील से जोड़ा जा रहा कदम

मंत्री के इस फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने ईंधन बचाने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की बात कही थी। मेघवाल पहले भी साइकिल से संसद पहुंचकर सुर्खियां बटोर चुके हैं, जिसे खुद प्रधानमंत्री ने भी सराहा था।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter