कट्टों में भरकर ले गए थे 5.70 लाख की सिगरेट, जोधपुर पुलिस ने बीकानेर के 5 बदमाशों को दबोचा..

जोधपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में सिगरेट चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। दुकान के ताले तोड़कर 5.70 लाख रुपए की सिगरेट चोरी करने वाले पांच आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी बीकानेर निवासी हैं।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 16, 2026 • 5:13 PM | Jodhpur  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
कट्टों में भरकर ले गए थे 5.70 लाख की सिगरेट, जोधपुर पुलिस ने बीकानेर के 5 बदमाशों को दबोचा..
“कट्टों में भरकर ले गए थे 5.70 लाख की सिगरेट, जोधपुर पुलिस ने बीकानेर के 5 बदमाशों को दबोचा..”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/812e28
16 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/812e28
Google News
Copied
कट्टों में भरकर ले गए थे 5.70 लाख की सिगरेट, जोधपुर पुलिस ने बीकानेर के 5 बदमाशों को दबोचा..

जोधपुर। शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में हुई सिगरेट चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जवाहर खाना रोड स्थित एक दुकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए की सिगरेट चोरी की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर सभी आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बीकानेर निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, 13 जून की रात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया था। देर रात बदमाश शटर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और दुकान में रखे सिगरेट के पैकेट व बंडल चोरी कर लिए। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 5 लाख 70 हजार 100 रुपए बताई गई है। वारदात के बाद आरोपी चोरी के सामान को प्लास्टिक के कट्टों में भरकर मौके से फरार हो गए।

दुकान मालिक संजय लालवानी ने बताया कि वह रात करीब 11:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात पुलिस से सूचना मिली कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। मौके पर पहुंचने के बाद जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो पूरी घटना सामने आई। फुटेज में कुछ युवक दुकान के अंदर सामान निकालते और कुछ बाहर निगरानी करते नजर आए।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter