सवाईमाधोपुर: पांचना बांध से पानी की मांग पर किसान आंदोलन उग्र, रेलवे ट्रैक पर जाम, अनिश्चितकालीन धरना 12वें दिन भी जारी

सवाईमाधोपुर के खंडीप में पांचना बांध से पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन 12वें दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक जाम कर विरोध जताया और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 16, 2026 • 5:59 PM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
सवाईमाधोपुर: पांचना बांध से पानी की मांग पर किसान आंदोलन उग्र, रेलवे ट्रैक पर जाम, अनिश्चितकालीन धरना 12वें दिन भी जारी
“सवाईमाधोपुर: पांचना बांध से पानी की मांग पर किसान आंदोलन उग्र, रेलवे ट्रैक पर जाम, अनिश्चितकालीन धरना 12वें दिन भी जारी”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/560139
16 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/560139
Google News
Copied
सवाईमाधोपुर: पांचना बांध से पानी की मांग पर किसान आंदोलन उग्र, रेलवे ट्रैक पर जाम, अनिश्चितकालीन धरना 12वें दिन भी जारी

सवाईमाधोपुर जिले के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वजीरपुर उपखंड के गांव खंडीप में पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर चल रहा किसान महापंचायत का अनिश्चितकालीन धरना लगातार उग्र होता जा रहा है। आंदोलन के 12वें दिन मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण धरना स्थल पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने एक बार फिर दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर करीब एक घंटे तक जाम लगा दिया। ग्रामीण रेलवे पटरी पर बैठ गए और सामूहिक रूप से पंगत लगाकर भोजन किया। इस दौरान कई युवाओं ने किसान एकता के समर्थन में नारेबाजी की, जबकि कुछ लोग रेलवे ट्रैक पर लेटकर भी विरोध जताते नजर आए।

मौके पर पुलिस और प्रशासन पहले से तैनात था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने रेलवे फाटक बंद नहीं होने दिया और ट्रैक पर ही आंदोलन जारी रखा। करीब एक घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद वे ट्रैक से हट गए। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter