बाड़मेर में मौसम का बदला मिजाज: तेज आंधी के बाद हल्की बूंदाबांदी और बिजली की चमक
राजस्थान के बाड़मेर में 16 जून की रात अचानक तेज आंधी के बाद हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिला। इस दौरान आसमान में लगातार बिजली चमकती रही और मौसम में ठंडक आ गई।
राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर में 16 जून की रात अचानक मौसम ने करवट ले ली। रात करीब 12 बजे के आसपास क्षेत्र में पहले तेज और जोरदार आंधी चली, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके का माहौल बदल दिया।
