असम विमान हादसे के शहीद अग्निवीर खेमाराम की पार्थिव देह जयपुर पहुंची, 5 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकलेगी

असम के जोरहाट एयरबेस पर हुए वायुसेना विमान हादसे में शहीद हुए डीडवाना-कुचामन के अग्निवीर वायु सैनिक खेमाराम कुमावत की पार्थिव देह सोमवार को जयपुर पहुंची।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 15, 2026 • 2:55 PM  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
असम विमान हादसे के शहीद अग्निवीर खेमाराम की पार्थिव देह जयपुर पहुंची, 5 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकलेगी
“असम विमान हादसे के शहीद अग्निवीर खेमाराम की पार्थिव देह जयपुर पहुंची, 5 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकलेगी”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/7c43dc
15 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/7c43dc
Google News
Copied
असम विमान हादसे के शहीद अग्निवीर खेमाराम की पार्थिव देह जयपुर पहुंची, 5 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकलेगी

डीडवाना-कुचामन जिले के पांचोता गांव के वीर सपूत और अग्निवीर वायु सैनिक खेमाराम कुमावत (22) को सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी पार्थिव देह दोपहर करीब 12 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंची, जहां जनप्रतिनिधियों, सैन्य अधिकारियों और आम नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद पार्थिव देह को सड़क मार्ग से नावां सांभर चौराहा लाया गया, जहां हजारों लोगों की मौजूदगी में करीब 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा सांभर चौराहे से हेमपुरा मार्ग होते हुए पांचोता गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर पहुंची, जहां शहीद को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर अंतिम सलाम दिया गया।

13 जून को असम में हुआ था विमान हादसा

गौरतलब है कि 13 जून को असम के जोरहाट स्थित रौरिया इंडियन एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में अचानक आग लग गई और वह दो हिस्सों में टूट गया। इस भीषण हादसे में अग्निवीर खेमाराम कुमावत समेत पांच जवान शहीद हो गए थे।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter