निम्बाहेड़ा में अटल जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण, 15 जिलों को मिले 944 विकास कार्य !
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ (निम्बाहेड़ा) में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने 15 जिलों के लिए ₹5,755 करोड़ की लागत वाले 944 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने जल जीवन मिशन और 'वंदे मातरम' के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान प्रवास के दौरान चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी 21 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित राज्य मंत्रिमंडल के कई प्रमुख मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री ने प्रदेश के 15 जिलों से संबंधित ₹5,755 करोड़ की लागत के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
₹1.5 करोड़ की लागत से तैयार हुई भव्य प्रतिमा