बाड़मेर में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर 62 लाख की अवैध शराब जब्त: प्लास्टिक पाइपों के नीचे छुपाकर हो रही थी तस्करी, ड्राइवर फरार

बाड़मेर में आबकारी विभाग ने भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 लाख रुपए की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा। शराब को प्लास्टिक पाइपों के नीचे बने गुप्त कम्पार्टमेंट में छुपाया गया था। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 25, 2026 • 3:45 PM  9
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर 62 लाख की अवैध शराब जब्त: प्लास्टिक पाइपों के नीचे छुपाकर हो रही थी तस्करी, ड्राइवर फरार
“बाड़मेर में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर 62 लाख की अवैध शराब जब्त: प्लास्टिक पाइपों के नीचे छुपाकर हो रही थी तस्करी, ड्राइवर फरार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
25 May 2026
https://thekhatak.com/barmer-illegal-liquor-smuggling-bharatmala-expressway-seized-2026
Google News
Copied
बाड़मेर में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर 62 लाख की अवैध शराब जब्त: प्लास्टिक पाइपों के नीचे छुपाकर हो रही थी तस्करी, ड्राइवर फरार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतमाला एक्सप्रेस-वे (अमृतसर-जामनगर) पर करीब 62 लाख रुपए की शराब जब्त की है। शराब को बेहद शातिर तरीके से ट्रक में रखे प्लास्टिक पाइपों के नीचे बने गुप्त कम्पार्टमेंट में छुपाकर ले जाया जा रहा था। हालांकि नाकाबंदी देखकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

यह कार्रवाई रविवार रात को आबकारी विभाग की विशेष टीम ने की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ निर्मित यह अवैध शराब गुजरात सप्लाई की जानी थी।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

बाड़मेर जिला आबकारी अधिकारी दिनेश गहलोत ने बताया कि आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सूचना मिली थी कि बालोतरा क्षेत्र से गुजर रहे अमृतसर-जामनगर भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter