चलती बस में ड्राइवर-कंडक्टर का झगड़ा, अनियंत्रित होकर पलटी बस; महिला की मौत, 15 यात्री घायल
भरतपुर के दारापुर गांव के पास देर रात एक निजी स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। यात्रियों ने आरोप लगाया कि ड्राइवर और कंडक्टर शराब के नशे में किराए को लेकर झगड़ रहे थे, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया। पुलिस ने चालक की लापरवाही को हादसे का कारण मानते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेवर थाना क्षेत्र के दारापुर गांव के पास एक निजी स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 15 यात्री घायल हो गए। बस में सवार यात्रियों का आरोप है कि हादसे के समय ड्राइवर और कंडक्टर ने शराब पी रखी थी और दोनों चलती बस में किराए के पैसे को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। इसी दौरान बस बेकाबू होकर पलट गई।
बस में करीब 40 यात्री थे सवार