मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल :राजस्थान में परिवहन सेवाओं का होगा नया दौर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की। रोडवेज बसों को आधुनिक और सुविधाजनक बनाकर कार यात्रियों को आकर्षित करने, कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण, बस स्टैंडों का एकसमान विकास, धार्मिक स्थलों के लिए विशेष रूट, और बसों में कैमरे-जीपीएस जैसी सुविधाएं शुरू करने पर जोर दिया गया। ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई, रूट्स का डिजिटाइजेशन, व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी, और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जैसे कदम भी शामिल हैं। अन्य राज्यों का अध्ययन कर परिवहन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की योजना है।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
May 31, 2025 • 12:30 PM  85
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल :राजस्थान में परिवहन सेवाओं का होगा नया दौर
“मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल :राजस्थान में परिवहन सेवाओं का होगा नया दौर”
Favicon
Read more on thekhatak.com
31 May 2025
https://thekhatak.com/chief-minister-bhajan-lal-sharma-s-initiative-there-will-be-a-new-era-of-transport-services-in-rajasthan
Google News
Copied
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल :राजस्थान में परिवहन सेवाओं का होगा नया दौर

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक बनाने के लिए व्यापक योजना की घोषणा की है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग और राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समीक्षा बैठक में उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उनका लक्ष्य है कि रोडवेज बसों में ऐसी सुविधाएं हों कि कार से यात्रा करने वाले भी बसों को चुनें।

कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण पर जोर

मुख्यमंत्री ने रोडवेज के चालकों, परिचालकों और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सेमिनार आयोजित करने का निर्देश दिया। इनमें बस सुविधाओं के आधुनिकीकरण, स्वच्छता, नियमों की पालना और सामूहिक भागीदारी जैसे विषय शामिल होंगे। इससे कर्मचारियों की दक्षता बढ़ेगी और यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

बस स्टैंड और विश्राम स्थलों का एकसमान विकास

शर्मा ने बस स्टैंड और विश्राम स्थलों पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और इन्हें एकसमान रंग व डिजाइन में विकसित करने को कहा। बसों में भोजन और सरस उत्पादों जैसी नवीन सुविधाएं शुरू करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter