बाड़मेर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बाड़मेर में कांग्रेस पार्टी ने बेरोजगारी, पेयजल संकट, बिजली और सड़क जैसी जनसमस्याओं को लेकर राजस्थान सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
बाड़मेर शहर में आज कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राजस्थान सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सांसद उमेदराम बेनीवाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, युवा नेता ठाकराराम माली, जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा सहित कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आदर्श स्टेडियम से रैली की शुरुआत की, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बेरोजगारी, पेयजल संकट, बिजली व्यवस्था में सुधार, टूटी सड़कों की मरम्मत और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।