सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर बुजुर्ग महिला, मामला सामने आते ही SP ने बदली व्यवस्था... अब ग्राउंड फ्लोर पर होगी शिकायत सुनवाई

उदयपुर में बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर के सहारे एसपी ऑफिस की सीढ़ियां चढ़ने का मामला सामने आने के बाद एसपी डॉ. अमृता दुहन ने तुरंत कार्रवाई की।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 2, 2026 • 4:11 PM  4
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर बुजुर्ग महिला, मामला सामने आते ही SP ने बदली व्यवस्था... अब ग्राउंड फ्लोर पर होगी शिकायत सुनवाई
“सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर बुजुर्ग महिला, मामला सामने आते ही SP ने बदली व्यवस्था... अब ग्राउंड फ्लोर पर होगी शिकायत सुनवाई”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/ff851e
2 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/ff851e
Google News
Copied
सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर बुजुर्ग महिला, मामला सामने आते ही SP ने बदली व्यवस्था... अब ग्राउंड फ्लोर पर होगी शिकायत सुनवाई

उदयपुर में एक बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर के सहारे एसपी ऑफिस की सीढ़ियां चढ़कर शिकायत देने पहुंचने का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए एसपी कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर विशेष व्यवस्था शुरू करने के आदेश दिए हैं।

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि गुरुवार से कार्यालय परिसर में पार्किंग के पास बुजुर्गों और दिव्यांगों के बैठने की व्यवस्था कर दी गई है। अब ऐसे लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए पहली मंजिल तक सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। उनके परिजन आवेदन लेकर ऊपर जा सकेंगे। यदि कोई परिजन साथ नहीं है या किसी प्रकार की परेशानी होती है तो नीचे तैनात पुलिसकर्मी आवेदन संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में मदद करेंगे।

स्थायी व्यवस्था जल्द होगी लागू

एसपी ने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था वैकल्पिक रूप से लागू की गई है। जल्द ही इसे स्थायी रूप दिया जाएगा, ताकि बुजुर्ग, दिव्यांग और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को बिना किसी असुविधा के अपनी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा मिल सके।

महिला को हाथ-पैर के सहारे चढ़नी पड़ी थीं सीढ़ियां

बुधवार को एक बुजुर्ग महिला जमीन विवाद की शिकायत लेकर उदयपुर कलेक्ट्रेट स्थित एसपी कार्यालय पहुंची थीं। कार्यालय पहली मंजिल पर होने के कारण उन्हें हाथ-पैर के सहारे एक-एक सीढ़ी चढ़कर ऊपर जाना पड़ा। इस दौरान किसी ने उनकी मदद नहीं की। घटना सामने आने के बाद प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे थे।

गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट परिसर में आईजी, एसपी, एएसपी और डीएसपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यालय पहली मंजिल पर स्थित हैं, जहां बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए पहले कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter