घुमंतू समाज पर लाठीचार्ज निंदनीय: गहलोत बोले- सरकार अनुभवहीन, पायलट ने कहा- बल प्रयोग गलत

जयपुर में DNT समाज के महापड़ाव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल पर राजस्थान की राजनीति गरमा गई है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 2, 2026 • 4:18 PM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
घुमंतू समाज पर लाठीचार्ज निंदनीय: गहलोत बोले- सरकार अनुभवहीन, पायलट ने कहा- बल प्रयोग गलत
“घुमंतू समाज पर लाठीचार्ज निंदनीय: गहलोत बोले- सरकार अनुभवहीन, पायलट ने कहा- बल प्रयोग गलत”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/15dce0
2 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/15dce0
Google News
Copied
घुमंतू समाज पर लाठीचार्ज निंदनीय: गहलोत बोले- सरकार अनुभवहीन, पायलट ने कहा- बल प्रयोग गलत

राजस्थान में विमुक्त, घुमंतू और अर्ध घुमंतू (DNT) समाज की 10 प्रतिशत आरक्षण सहित विभिन्न मांगों को लेकर हुए महापड़ाव पर पुलिस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की कड़ी आलोचना की है।

गहलोत बोले- बातचीत से निकलता है समाधान

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि घुमंतू समाज प्रदेश के सबसे कमजोर वर्गों में शामिल है। उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के बजाय पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़ना और लाठीचार्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को समय रहते समाज के प्रतिनिधियों से बातचीत करनी चाहिए थी, ताकि आंदोलन उग्र नहीं होता। गहलोत ने इसे सरकार की अनुभवहीनता करार देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विवादों का समाधान संवाद से ही संभव है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter