5 साल की बेटी को बचाने के लिए गाय से भिड़ी मां, सींग पकड़कर किया सामना; पसलियां टूटीं, CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम

श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान में ट्यूशन से लौट रही 5 साल की बच्ची पर गाय ने हमला कर दिया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 2, 2026 • 3:25 PM  8
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
5 साल की बेटी को बचाने के लिए गाय से भिड़ी मां, सींग पकड़कर किया सामना; पसलियां टूटीं, CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम
“5 साल की बेटी को बचाने के लिए गाय से भिड़ी मां, सींग पकड़कर किया सामना; पसलियां टूटीं, CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/2392b4
2 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/2392b4
Google News
Copied
5 साल की बेटी को बचाने के लिए गाय से भिड़ी मां, सींग पकड़कर किया सामना; पसलियां टूटीं, CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक मां ने अपनी पांच साल की बेटी की जान बचाने के लिए अद्भुत साहस का परिचय दिया। लालगढ़ जाटान क्षेत्र की सीआरके कॉलोनी में ट्यूशन से लौट रही मासूम बच्ची पर अचानक एक गाय ने हमला कर दिया। बेटी को बचाने के लिए मां बिना अपनी जान की परवाह किए गाय से भिड़ गई। इस दौरान गाय ने महिला को कई बार सींग मारे और पैरों से कुचल दिया, जिससे उसकी पसलियां टूट गईं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घर के सामने हुआ हमला

घटना मंगलवार शाम वार्ड नंबर-26 स्थित सीआरके कॉलोनी में हुई। पांच वर्षीय हरकीरत ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। जैसे ही वह घर के पास पहुंची, एक गाय ने उस पर अचानक हमला कर दिया। बच्ची को गिराकर गाय लगातार हमला करती रही।

बेटी को बचाने के लिए गाय से भिड़ गई मां

बेटी पर हमला होते देख मां मंजीत कौर तुरंत घर से बाहर दौड़ी और गाय के दोनों सींग पकड़कर उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन गाय ने उन पर भी हमला कर दिया और दो बार पटकने के साथ पैरों से कुचल दिया। गंभीर हमले के बावजूद मंजीत अपनी बेटी को बचाने की कोशिश करती रहीं।

शोर सुनकर बच्ची के पिता और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर किसी तरह गाय को वहां से भगाया और मां-बेटी को सुरक्षित घर के अंदर पहुंचाया।

CCTV में कैद हुआ 50 सेकेंड का घटनाक्रम

घटना का लगभग 50 सेकेंड का सीसीटीवी वीडियो गुरुवार को सामने आया। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि किस तरह गाय पहले बच्ची पर हमला करती है और फिर मां के हस्तक्षेप के बाद उस पर भी हमला कर देती है। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से गाय को वहां से हटाया जाता है।

मां बोलीं— बेटी को बचाना ही सबसे बड़ा लक्ष्य था

अस्पताल में भर्ती मंजीत कौर ने बताया कि जब उन्होंने अपनी बेटी को गाय के नीचे तड़पते देखा तो उन्हें अपनी जान की बिल्कुल परवाह नहीं रही। उन्होंने कहा कि उस समय उनके मन में सिर्फ एक ही बात थी कि किसी भी कीमत पर अपनी बेटी को बचाना है।

मां-बेटी दोनों घायल

हमले में मंजीत कौर की छाती में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं और उनकी पसलियां टूट गई हैं। वहीं पांच वर्षीय हरकीरत के सिर, मुंह, घुटनों और पैरों पर गंभीर चोटें व खरोंचें आई हैं। बीच-बचाव के दौरान बच्ची के पिता को भी मामूली चोटें लगीं। दोनों का उपचार अस्पताल में जारी है।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter