ये कैसा सियासी गठजोड़? सोनिया गांधी के पैसों से चौहटन में चमकेगा BJP मंडल अध्यक्ष का नाम!
बाड़मेर के चौहटन विधानसभा क्षेत्र में राजनीति का दिलचस्प वाकया सामने आया है। यहां कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के कोटे से स्वीकृत भवन का नाम भाजपा मंडल अध्यक्ष के पिता और भाई के नाम पर रखा गया है। जिला परिषद ने दी वित्तीय स्वीकृति।
राजस्थान के बाड़मेर जिले की चौहटन विधानसभा क्षेत्र से राजनीति का एक बेहद दिलचस्प मामला सामने आया है। आमतौर पर कांग्रेस और भाजपा के बीच वैचारिक और सियासी लड़ाई जगजाहिर है, लेकिन चौहटन में विकास कार्यों के नाम पर एक ऐसा 'गठजोड़' देखने को मिला है जिसने सबको चौंका दिया है।
यहां कांग्रेस की शीर्ष नेता और सांसद सोनिया गांधी के सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास (MPLAD) कोटे से एक भवन निर्माण को स्वीकृति मिली है, लेकिन इस भवन का नाम चौहटन के वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष के पिता और भाई के नाम पर रखा जा रहा है।
जिला परिषद बाड़मेर ने जारी की वित्तीय स्वीकृति