19 साल की लड़की को चाहिए नया दिल… पर डोनर का इंतजार क्यों बन गया जिंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई?
राजस्थान में 19 साल की लड़की समेत 66 मरीज हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए डोनर का इंतजार कर रहे हैं। हर साल 300 मरीजों को जरूरत होने के बावजूद सिर्फ 9 ट्रांसप्लांट ही हो पाए हैं।
राजस्थान में दिल के मरीजों की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। प्रदेश में फिलहाल 66 मरीज ऐसे हैं जिन्हें हार्ट या हार्ट-लंग्स ट्रांसप्लांट की सख्त जरूरत है, लेकिन वे लगातार डोनर का इंतजार कर रहे हैं। इनमें एक 19 साल की युवती भी शामिल है, जिसकी जिंदगी अब सिर्फ एक डोनर पर टिकी हुई है।
डॉक्टर्स के मुताबिक हर साल करीब 250 से 300 मरीजों को हार्ट ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद राज्य में यह जीवनरक्षक प्रक्रिया बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रही है।
सिर्फ 9 ट्रांसप्लांट, कई जिंदगियां अधर में
साल 2020 में एसएमएस अस्पताल में सरकारी स्तर पर हार्ट ट्रांसप्लांट की शुरुआत की गई थी। उम्मीद थी कि मरीजों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा, लेकिन अब तक सिर्फ 9 हार्ट ट्रांसप्लांट ही सफल हो पाए हैं।