राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट की 31 जुलाई डेडलाइन नजदीक फिर भी आरक्षण प्रक्रिया बनी देरी की वजह

राजस्थान में पंचायत और नगर निकाय चुनावों को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा में देरी हो रही है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 5, 2026 • 11:46 AM  23
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट की 31 जुलाई डेडलाइन नजदीक फिर भी आरक्षण प्रक्रिया बनी देरी की वजह
“राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट की 31 जुलाई डेडलाइन नजदीक फिर भी आरक्षण प्रक्रिया बनी देरी की वजह”
Favicon
Read more on thekhatak.com
5 Jun 2026
https://thekhatak.com/rajasthan-panchayat-election-update-reservation-process-delay-election-schedule
Google News
Copied
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट की 31 जुलाई डेडलाइन नजदीक फिर भी आरक्षण प्रक्रिया बनी देरी की वजह

जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगर निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर चुनावी तैयारियां अभी तक पूरी गति नहीं पकड़ सकी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग, पंचायत राज विभाग, स्वायत्त शासन विभाग और राज्य ओबीसी आयोग के बीच लगातार पत्राचार तो हो रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर चुनाव प्रक्रिया अभी भी अधूरी नजर आ रही है। यही कारण है कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

सबसे बड़ी बाधा आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया को माना जा रहा है। जब तक अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीटों का अंतिम निर्धारण नहीं हो जाता, तब तक निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम जारी नहीं कर सकता।

हाईकोर्ट ने दिए थे 31 जुलाई तक चुनाव कराने के निर्देश

राजस्थान हाईकोर्ट ने 22 मई को अपने आदेश में राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी करते हुए 31 जुलाई तक चुनाव संपन्न कराए जाएं। लेकिन अब इस समयसीमा में बहुत कम समय शेष बचा है और प्रशासनिक तैयारियों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए चुनाव कार्यक्रम को लेकर संशय बना हुआ है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter