राजस्थान का बड़ा फैसला: सीवर सफाई में खत्म होगी मैन्युअल एंट्री, 100 रोबोटिक मशीनें होंगी तैनात

राजस्थान सरकार ने सीवर सफाई के दौरान होने वाले हादसों को रोकने के लिए 136 करोड़ रुपये की लागत से 100 अत्याधुनिक 3-इन-1 रोबोटिक सीवर सफाई मशीनें खरीदने का फैसला किया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 5, 2026 • 2:11 PM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान का बड़ा फैसला: सीवर सफाई में खत्म होगी मैन्युअल एंट्री, 100 रोबोटिक मशीनें होंगी तैनात
“राजस्थान का बड़ा फैसला: सीवर सफाई में खत्म होगी मैन्युअल एंट्री, 100 रोबोटिक मशीनें होंगी तैनात”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/aba9b4
5 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/aba9b4
Google News
Copied
राजस्थान का बड़ा फैसला: सीवर सफाई में खत्म होगी मैन्युअल एंट्री, 100 रोबोटिक मशीनें होंगी तैनात

राजस्थान सरकार ने सफाईकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मैनहोल के भीतर होने वाले हादसों पर रोक लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। स्वायत्त शासन विभाग (DLB) राज्य के 35 प्रमुख शहरों के लिए 136 करोड़ रुपये की लागत से 100 अत्याधुनिक 3-इन-1 रोबोटिक सीवर सफाई मशीनें खरीदेगा। इन मशीनों के आने के बाद सीवर लाइन की सफाई में मैन्युअल एंट्री की जरूरत लगभग समाप्त हो जाएगी और सफाईकर्मियों को जान जोखिम में डालकर मैनहोल में नहीं उतरना पड़ेगा।

तीन महीने में शुरू होगी नई व्यवस्था

स्वायत्त शासन विभाग के अनुसार मशीनों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगले तीन महीनों के भीतर इन्हें नगर निगमों और नगर परिषदों को सौंप दिया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय सफाईकर्मियों को मशीनों के संचालन का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे आधुनिक तकनीक के जरिए सुरक्षित तरीके से सफाई कार्य कर सकें।

जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 12 मशीनें

शहरों की आबादी और सीवर नेटवर्क को ध्यान में रखते हुए मशीनों का वितरण किया गया है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter