'गौ रक्षा' पर स्कूल ने काटी TC, तो अजमेरी गेट पर चढ़ा 12वीं का छात्र

जयपुर के अजमेरी गेट पर एक 12वीं के छात्र ने चढ़कर कूदने की धमकी दी। स्कूल द्वारा गौ रक्षा के प्रचार पर टीसी काटने से आहत था छात्र। पढ़ें पुलिस ने कैसे बचाई जान।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor
August 19, 2026 • 12:49 PM  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
'गौ रक्षा' पर स्कूल ने काटी TC, तो अजमेरी गेट पर चढ़ा 12वीं का छात्र
“'गौ रक्षा' पर स्कूल ने काटी TC, तो अजमेरी गेट पर चढ़ा 12वीं का छात्र”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/4922e0
19 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/4922e0
Google News
Copied
'गौ रक्षा' पर स्कूल ने काटी TC, तो अजमेरी गेट पर चढ़ा 12वीं का छात्र

राजस्थान की राजधानी जयपुर के सबसे व्यस्त और मशहूर 'अजमेरी गेट' पर बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 12वीं क्लास का एक छात्र गेट के ऊपर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। बीच बाजार में इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखकर लोगों की सांसें अटक गईं। सूचना मिलते ही जालूपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सूझबूझ से काम लेते हुए छात्र को सकुशल नीचे उतार लिया।

आखिर यह छात्र गेट पर क्यों चढ़ा और पुलिस ने उसे कैसे बचाया? आइए जानते हैं पूरा मामला।

मां की समझाइश रही बेअसर, फोन भी नीचे फेंका

चित्रकूट इलाके का रहने वाला यह 16 वर्षीय छात्र सुबह-सुबह अचानक अजमेरी गेट पर चढ़ गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जब थानाधिकारी ने उससे बात करने की कोशिश की, तो गुस्से में आकर छात्र ने अपना मोबाइल नीचे फेंक दिया। पुलिस ने उसी मोबाइल से उसकी मां को कॉल कर तुरंत मौके पर बुलाया। मां ने अपने बेटे को नीचे उतरने के लिए बहुत समझाया, रोईं-गिड़गिड़ाईं, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा और नीचे उतरने से साफ मना कर दिया।

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter