थाईलैंड घूमने गए दो दोस्तों की होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से हुई मौत.
जोधपुर के दो करीबी दोस्त एवं कारोबारी अनिल कटारिया और हरीश देवानी परिवार के साथ थाईलैंड घूमने गए थे। 1 दिसंबर 2025 की शाम दोनों होटल के स्विमिंग पूल में नहाने गए। एक के डूबने पर दूसरा बचाने कूदा और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। शव 4 दिसंबर को जोधपुर लाए गए और उसी शाम दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
जोधपुर। थाईलैंड में छुट्टियां मनाने गए जोधपुर के दो करीबी दोस्तों की एक दिसंबर की शाम होटल के स्विमिंग पूल में दर्दनाक मौत हो गई। दोनों कारोबारी अपनी-अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहां घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि शाम को नहाने के लिए दोनों दोस्त पूल में उतरे, लेकिन एक के डूबने की कोशिश में दूसरा उसे बचाने कूदा और दोनों की जान चली गई।मृतकों के नाम हैं –
अनिल कटारिया (रातानाडा निवासी, जीमण रेस्टोरेंट के मालिक)
हरीश देवानी (रातानाडा निवासी, ग्लास के बड़े कारोबारी)