चलती बस में ड्राइवर-कंडक्टर का झगड़ा, अनियंत्रित होकर पलटी बस; महिला की मौत, 15 यात्री घायल

भरतपुर के दारापुर गांव के पास देर रात एक निजी स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। यात्रियों ने आरोप लगाया कि ड्राइवर और कंडक्टर शराब के नशे में किराए को लेकर झगड़ रहे थे, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया। पुलिस ने चालक की लापरवाही को हादसे का कारण मानते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 8, 2026 • 3:52 PM  2
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
चलती बस में ड्राइवर-कंडक्टर का झगड़ा, अनियंत्रित होकर पलटी बस; महिला की मौत, 15 यात्री घायल
“चलती बस में ड्राइवर-कंडक्टर का झगड़ा, अनियंत्रित होकर पलटी बस; महिला की मौत, 15 यात्री घायल”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/7aa071
8 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/7aa071
Google News
Copied
चलती बस में ड्राइवर-कंडक्टर का झगड़ा, अनियंत्रित होकर पलटी बस; महिला की मौत, 15 यात्री घायल

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेवर थाना क्षेत्र के दारापुर गांव के पास एक निजी स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 15 यात्री घायल हो गए। बस में सवार यात्रियों का आरोप है कि हादसे के समय ड्राइवर और कंडक्टर ने शराब पी रखी थी और दोनों चलती बस में किराए के पैसे को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। इसी दौरान बस बेकाबू होकर पलट गई।

बस में करीब 40 यात्री थे सवार

धौलपुर जिले के बानपुर निवासी सुनील ने बताया कि वह अपनी मां गुड्डी के साथ धौलपुर से जयपुर जा रहा था। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। यात्रियों के अनुसार ड्राइवर तेज रफ्तार में बस चला रहा था। इसी बीच ड्राइवर और कंडक्टर के बीच किराए के बंटवारे को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे और इसी वजह से ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया।

दारापुर गांव के पास पलटी बस

रात करीब 11 बजे ऊंचा नगला चौकी के पास दारापुर गांव के निकट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी।

अस्पताल में महिला को मृत घोषित किया

घायलों को एम्बुलेंस की मदद से भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने गुड्डी को मृत घोषित कर दिया। अन्य करीब 15 यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अधिकांश यात्री बाद में अपने घरों के लिए रवाना हो गए।

पुलिस ने ड्राइवर की लापरवाही बताई

सेवर थाना के एएसआई वृंदावन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आई है। देर रात करीब 11 बजे निजी बस पलटने की सूचना मिली थी। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। यात्रियों ने ड्राइवर और कंडक्टर के शराब के नशे में होने तथा चलती बस में झगड़ा करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि इन आरोपों की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter