खेत में रंगे हाथों पकड़े जाने पर 17 साल की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पिता की निर्मम हत्या

एक 17 वर्षीय नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हंसिया से काटकर निर्मम हत्या कर दी। पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने दोनों को खेत में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और इसका कड़ा विरोध किया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और जांच कर रही है।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor
August 22, 2026 • 2:51 PM  2.6k
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
खेत में रंगे हाथों पकड़े जाने पर 17 साल की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पिता की निर्मम हत्या
“खेत में रंगे हाथों पकड़े जाने पर 17 साल की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पिता की निर्मम हत्या”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/ec4705
22 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/ec4705
Google News
Copied
खेत में रंगे हाथों पकड़े जाने पर 17 साल की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पिता की निर्मम हत्या

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग बेटी ने अपने 21 साल के प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। पिता का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने अपनी बेटी को प्रेमी के साथ खेत में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और इसका विरोध किया था।

मवेशी चराने के बहाने प्रेमी से मिलने गई थी बेटी

यह वारदात जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर छावनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को हुई। मृतक की पहचान रमवापुर गांव निवासी कृष्णा (50) के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते थे। कृष्णा के भाई काशीराम के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उनकी भतीजी मवेशी चराने और घास काटने के लिए घर से हंसिया लेकर निकली थी। वह दरअसल बभरौली गांव के रहने वाले अपने प्रेमी लक्ष्मण (21) से मिलने गई थी। लक्ष्मण शटरिंग का काम करता है और दोनों के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोपहर 12 बजे तक जब बेटी घर नहीं लौटी, तो कृष्णा उसे खोजते हुए खेतों की तरफ निकल गए। 

खेत में पहुंचते ही कृष्णा के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने अपनी बेटी और लक्ष्मण को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पिता ने तुरंत बेटी को फटकार लगाई और लक्ष्मण का कड़ा विरोध किया। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।

हंसिया से काटकर की पिता की हत्या

हाथापाई के दौरान प्रेमी लक्ष्मण ने कृष्णा को दबोच लिया। इसके बाद आपा खो चुकी बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर घास काटने वाले हंसिया से कृष्णा की गर्दन, सीने और चेहरे पर कई जानलेवा वार किए। हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों ने शव को गांव से करीब 500 मीटर दूर बभरौली गांव में एक नहर के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया।

पुलिस की कार्रवाई जारी

बेटी की बात सुनकर परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां झाड़ियों में कृष्णा का लहुलूहान शव पड़ा था। सूचना मिलते ही छावनी एसओ जीवन त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या कहती है पुलिस? एसओ जीवन त्रिपाठी ने बताया, "इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।"

कड़ाई से पूछताछ में बेटी ने उगला सच

देर शाम तक जब कृष्णा घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता होने लगी। कृष्णा का मोबाइल भी घर पर ही रखा था। जब परिजनों ने बेटी से पिता के बारे में पूछा, तो उसने पहले अनजान बनने का नाटक किया। शक होने पर परिजनों ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गई और उसने पिता की हत्या का खौफनाक सच उगल दिया। उसने यह भी बताया कि शव नहर किनारे पड़ा है।

yashaswani

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter