उधारी के 8 लाख रुपए मांगने गया युवक जिंदा जलाया, जयपुर ले जाते समय मौत

सवाई माधोपुर में उधारी के 8 लाख रुपए मांगने पहुंचे युवक लोकेश मीणा को चार लोगों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जयपुर रेफर करते समय उसकी मौत हो गई। मरने से पहले युवक ने पुलिस को बयान देकर आरोपियों के नाम बताए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
March 24, 2026 • 5:55 PM  14
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
उधारी के 8 लाख रुपए मांगने गया युवक जिंदा जलाया, जयपुर ले जाते समय मौत
“उधारी के 8 लाख रुपए मांगने गया युवक जिंदा जलाया, जयपुर ले जाते समय मौत”
Favicon
Read more onthekhatak.com
24 Mar 2026
https://thekhatak.com/sawai-madhopur-debt-dispute-yo
Google News
Copied
उधारी के 8 लाख रुपए मांगने गया युवक जिंदा जलाया, जयपुर ले जाते समय मौत

सवाई माधोपुर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां उधार दिए रुपए मांगने पहुंचे युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरने से पहले उसने पुलिस को बयान देकर चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक लोकेश मीणा (28) निवासी भारजा नदी ने आरोप लगाया कि एक ही परिवार के चार लोगों ने उससे करीब 8 लाख रुपए उधार लिए थे। यह रकम उसने अलग-अलग समय पर दी थी। सोमवार शाम वह अपने पैसे वापस लेने आरोपियों के गांव स्थित घर पहुंचा था।लोकेश के मुताबिक, जैसे ही वह वहां पहुंचा, परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों ने पास खड़ी गाड़ी से बोतल में पेट्रोल निकाला और उसके ऊपर डाल दिया। कुछ ही पलों में माचिस की तिल्ली जलाकर उसे आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों में घिरा लोकेश जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।

घटना के बाद आसपास के लोग उसे सवाई माधोपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।मरने से पहले दिए बयान में लोकेश ने यह भी बताया कि करीब दो साल पहले आरोपियों के परिवार की एक युवती से उसकी शादी की बात चल रही थी, लेकिन सरकारी नौकरी नहीं लगने के कारण यह रिश्ता टूट गया था। इसके बाद भी आर्थिक लेन-देन चलता रहा।

मामले में पुलिस का कहना है कि पेट्रोल डालकर युवक को जलाने की सूचना मिली थी। घायल को जयपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter