सीकर में ACB का बड़ा एक्शन — खुद को ED अधिकारी बताकर रिश्वत लेने वाला गिरफ्तार....
सीकर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुद को ED का वरिष्ठ हेड कांस्टेबल बताकर रिश्वत मांगने वाले आरोपी उत्तम पांडे को 13 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट से कार्रवाई का डर दिखाकर 15 लाख रुपए की मांग कर रहा था। ACB ने ट्रैप कार्रवाई कर रकम जब्त की और मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान में भ्रष्टाचार और फर्जी अधिकारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीकर में बड़ी कार्रवाई करते हुए खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का वरिष्ठ हेड कांस्टेबल बताकर रिश्वत मांगने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) से लाखों रुपए की अवैध वसूली करने की कोशिश कर रहा था।
फर्जी पहचान बनाकर मांगी थी मोटी रकम
ACB अधिकारियों के अनुसार आरोपी उत्तम पांडे खुद को ED का सीनियर हेड कांस्टेबल बताकर लोगों पर कार्रवाई का डर दिखाता था। उसने एक CA को जांच और कार्रवाई से बचाने का झांसा देकर 15 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। लगातार दबाव और धमकी मिलने पर पीड़ित ने ACB से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।