तीन बच्चों के लापता होने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की तलाश

14 अगस्त को स्कूल जाने के लिए निकले तीन बच्चे लापता हो गए, परिवार को मिले नोट में लिखा- "5 साल तक सर्च न करें।" पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन अभी तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 19, 2025 • 4:28 PM  41
क्राइम
NEWS CARD
Logo
तीन बच्चों के लापता होने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की तलाश
“तीन बच्चों के लापता होने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की तलाश”
Favicon
Read more on thekhatak.com
19 Aug 2025
https://thekhatak.com/stirred-by-the-disappearance-of-three-children-police-start-searching
Google News
Copied
तीन बच्चों के लापता होने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की तलाश

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक परिवार के तीन बच्चों के अचानक लापता होने की खबर ने सनसनी मचा दी है। 14 अगस्त को स्कूल जाने के लिए घर से निकले तीनों बच्चे न तो स्कूल पहुंचे और न ही घर लौटे। परिजनों को बच्चों के कमरे में एक नोट मिला, जिसमें लिखा था, "हमें 5 साल तक सर्च न करें।" इस रहस्यमयी नोट ने मामले को और भी उलझा दिया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है।

स्कूल जाने के लिए निकले, फिर गायब

सांगानेर के रहने वाले विजय सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे, मोहित सिंह (10) और नितिन सिंह (9), 14 अगस्त की सुबह साढ़े सात बजे श्रीजी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। उसी समय उनकी बहन का बेटा अरमान (9) भी बजाज नगर स्थित अपने स्कूल के लिए निकला था। तीनों बच्चे एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं और अक्सर साथ में समय बिताते थे।

शाम तक जब बच्चे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने स्कूल में संपर्क किया। स्कूल प्रशासन ने बताया कि बच्चे उस दिन स्कूल पहुंचे ही नहीं। परेशान परिवार ने तुरंत सांगानेर सदर और बजाज नगर थाने में बच्चों के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter