थाईलैंड घूमने गए दो दोस्तों की होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से हुई मौत.

जोधपुर के दो करीबी दोस्त एवं कारोबारी अनिल कटारिया और हरीश देवानी परिवार के साथ थाईलैंड घूमने गए थे। 1 दिसंबर 2025 की शाम दोनों होटल के स्विमिंग पूल में नहाने गए। एक के डूबने पर दूसरा बचाने कूदा और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। शव 4 दिसंबर को जोधपुर लाए गए और उसी शाम दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
December 5, 2025 • 12:27 PM  18
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
थाईलैंड घूमने गए दो दोस्तों की होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से हुई मौत.
“थाईलैंड घूमने गए दो दोस्तों की होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से हुई मौत.”
Favicon
Read more onthekhatak.com
5 Dec 2025
https://thekhatak.com/thailand-hotel-pool-mein-jodhpur-ke-do-businessman-ki-maut
Google News
Copied
थाईलैंड घूमने गए दो दोस्तों की होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से हुई मौत.

जोधपुर। थाईलैंड में छुट्टियां मनाने गए जोधपुर के दो करीबी दोस्तों की एक दिसंबर की शाम होटल के स्विमिंग पूल में दर्दनाक मौत हो गई। दोनों कारोबारी अपनी-अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहां घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि शाम को नहाने के लिए दोनों दोस्त पूल में उतरे, लेकिन एक के डूबने की कोशिश में दूसरा उसे बचाने कूदा और दोनों की जान चली गई।मृतकों के नाम हैं –

अनिल कटारिया (रातानाडा निवासी, जीमण रेस्टोरेंट के मालिक)  

हरीश देवानी (रातानाडा निवासी, ग्लास के बड़े कारोबारी)

परिवार के मुताबिक दोनों दोस्त चार-पांच दिन पहले ही थाईलैंड गए थे। अनिल अपनी पत्नी के साथ डेढ़ साल के छोटे बेटे को भी साथ ले गए थे। हरीश भी पत्नी और बच्चों के साथ थे।

कैसे हुआ हादसा?

1 दिसंबर की शाम करीब 6-7 बजे के आसपास अनिल और हरीश अपने कमरे से सिर्फ तौलिया लेकर स्विमिंग पूल की ओर निकले। लगभग डेढ़ घंटे तक जब दोनों वापस नहीं लौटे तो दोनों की पत्नियां परेशान हो गईं। पत्नियों ने पहले कमरे में, फिर होटल के आसपास ढूंढा। कहीं पता नहीं चला तो होटल स्टाफ को बताया गया। होटल कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमें साफ दिखा कि दोनों पूल में डूब रहे हैं। तुरंत गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

अभी तक जांच में सामने आया

दोनों में से कोई भी अच्छा तैराक नहीं था। एक के फिसलने या डूबने लगने पर दूसरे ने बचाने की कोशिश की और खुद भी डूब गया।  पूल में लाइफगार्ड मौजूद नहीं था (परिवार का दावा)।  थाई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, पोस्टमार्टम भी हुआ है।

हादसे की सूचना मिलते ही हरीश का बड़ा बेटा और अनिल के रिश्तेदार तुरंत थाईलैंड रवाना हो गए। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों शव गुरुवार (4 दिसंबर 2025) को) जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे।शाम को ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

Basanti Parmar

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter