जयपुर में ट्रक और कार की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

खाटूश्यामजी दर्शन को जा रहे थे रायबरेली निवासी युवक, पुलिस की देर से पहुंच पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
May 27, 2025 • 4:38 PM  20
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर में ट्रक और कार की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल
“जयपुर में ट्रक और कार की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल”
Favicon
Read more onthekhatak.com
27 May 2025
https://thekhatak.com/three-youths-killed-two-seriously-injured-in-jaipur-truck-car-collision
Google News
Copied
जयपुर में ट्रक और कार की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

जयपुर ग्रामीण के रायसर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-148 पर रतनपुरा गांव के पास गठवाड़ी मोड़ पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी।

एडिशनल एसपी जयपुर ग्रामीण नारायण लाल तिवाड़ी ने बताया कि कार सवार युवक उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले के रहने वाले थे, जो खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे। दोपहर करीब 2:45 बजे ओवरटेक के प्रयास में उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक बुरी तरह फंस गए।

हादसे में अजय यादव और अभय यादव – जो सगे भाई थे – और आकाश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शिवम मॉर्य और शुभम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से तत्काल NIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शवों और घायलों को कार से बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम के देर से पहुंचने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा करते हुए प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter