तेलंगाना में दर्दनाक हादसा: गोदावरी ने निगल ली 5 जिंदगियां, 3 भाई भी शामिल

तेलंगाना के बसारा में 15 जून 2025 को गोदावरी नदी में डूबने से राजस्थान के 5 युवकों की मौत हो गई। मृतकों में पाली के तीन सगे भाई राकेश, मदन, भरत, विनोद और नागौर के ऋतिक शामिल हैं। पवित्र स्नान के दौरान तेज बहाव में ये हादसा हुआ। तीनों भाई पढ़ाई में होनहार थे। शवों को देर शाम निकाला गया, और परिजन पाली के ढाबर गांव के लिए रवाना हुए। गांव में शोक की लहर है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 16, 2025 • 11:45 AM  438
भारत
NEWS CARD
Logo
तेलंगाना में दर्दनाक हादसा: गोदावरी ने निगल ली 5 जिंदगियां, 3 भाई भी शामिल
“तेलंगाना में दर्दनाक हादसा: गोदावरी ने निगल ली 5 जिंदगियां, 3 भाई भी शामिल”
Favicon
Read more on thekhatak.com
16 Jun 2025
https://thekhatak.com/तेलंगाना-गोदावरी-हादसा-5-मौत-3-भाई-शामिल
Google News
Copied
तेलंगाना में दर्दनाक हादसा: गोदावरी ने निगल ली 5 जिंदगियां, 3 भाई भी शामिल

तेलंगाना के बसारा में गोदावरी नदी में डूबने से राजस्थान के 5 युवकों की मौत हो गई। मृतकों में पाली जिले के ढाबर गांव के तीन सगे भाई राकेश (17), मदन (18), और भरत राठौड़, पाली के ही विनोद (18), और नागौर के ताऊसर के दोलसर बास निवासी ऋतिक (18) शामिल हैं। यह दुखद हादसा रविवार, 15 जून 2025 को हुआ। गोताखोरों की मदद से देर शाम शवों को नदी से निकाला गया।

पवित्र स्नान के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के तीन परिवारों का 18 लोगों का समूह हैदराबाद के दिलसुखनगर से बसारा में पवित्र स्नान के लिए गया था। नदी की सीढ़ियों के पास नहाते समय तेज बहाव के कारण यह हादसा हुआ। आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। मृतकों में से तीन सगे भाई—राकेश, मदन, और भरत—पाली के ढाबर गांव के पेमाराम राठौड़ के बेटे थे, जो पिछले 15 वर्षों से हैदराबाद के चिंतल दिलसुखनगर में रह रहे हैं। परिवार की वहां होलसेल बिस्किट की दुकान है। ऋतिक के पिता चंपालाल कच्छावा की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

होनहार थे मृतक युवक

पेमाराम राठौड़ के तीनों बेटे पढ़ाई में होशियार थे। राकेश MBBS के सेकेंड ईयर में था और उसने NEET-UG क्वालीफाई किया था, जिसके बाद परिवार ने जश्न मनाया था। madan 12वीं कक्षा में और सबसे छोटा भाई भरत 10वीं में पढ़ रहा था। भरत ने मेदचल (तेलंगाना) जिले में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में टॉप किया था।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter