47 डिग्री की तपती दोपहर में 'अग्नि तप': नागा साधु नवीन गिरी कर रहे हैं अग्नि स्नान की कठिन साधना

महाकालेश्वर धाम में साधना का केंद्र बने नवीन गिरी महाराज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 1, 2025 • 5:27 PM  127
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
47 डिग्री की तपती दोपहर में 'अग्नि तप': नागा साधु नवीन गिरी कर रहे हैं अग्नि स्नान की कठिन साधना
“47 डिग्री की तपती दोपहर में 'अग्नि तप': नागा साधु नवीन गिरी कर रहे हैं अग्नि स्नान की कठिन साधना”
Favicon
Read more onthekhatak.com
1 Jun 2025
https://thekhatak.com/47-degrees-agni-tap-in-the-afternoon-naga-sadhu-naveen-giri-performing-hard-practice-of-fire-bathing
Google News
Copied
47 डिग्री की तपती दोपहर में 'अग्नि तप': नागा साधु नवीन गिरी कर रहे हैं अग्नि स्नान की कठिन साधना

राजस्थान के जालौर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी इन दिनों पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और इसी के साथ 31 मई से नौतपा की शुरुआत भी हो चुकी है। ऐसे में जहां आमजन गर्मी से बेहाल हैं, वहीं जालौर के भीनमाल कस्बे में एक नागा साधु अग्नि तपस्या कर रहे हैं, जो लोगों के लिए आश्चर्य और आस्था दोनों का विषय बन गया है।

भीनमाल स्थित क्षेमकरी माता की तलहटी के पास, हनुमान भाखरी के पीछे महाकालेश्वर धाम परिसर में पंच दशनाम जूना अखाड़ा से जुड़े नागा साधु नवीन गिरी महाराज इस समय 11 दिवसीय कठिन अग्नि तप में लीन हैं। तपस्या का यह विशेष क्रम 26 मई से 6 जून तक, प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक जारी रहेगा।

तपस्या के दौरान साधु नवीन गिरी महाराज एक विशेष स्थान पर बैठते हैं, जिसके चारों ओर अग्निकुंड जलाया गया है। 47 डिग्री तापमान और गर्म लू के थपेड़ों के बीच, वह बिना किसी वस्त्र के सिर्फ अग्नि के बीच बैठकर ध्यान में लीन रहते हैं। यह दृश्य लोगों को हैरत में डाल रहा है, क्योंकि जिस समय आम लोग घरों में कैद रहते हैं, उस समय साधु तप की चरम सीमा को छू रहे हैं।

भीनमाल क्षेत्र में आमतौर पर गर्मी का स्तर अधिक रहता है, लेकिन इन दिनों तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच झूल रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं कि साधु महाराज की यह तपस्या असाधारण है और इसने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया है। बड़ी संख्या में लोग महाकालेश्वर धाम पहुंच रहे हैं, जहां वे इस दुर्लभ और कठिन साधना के दर्शन कर रहे हैं।

इस तपस्या का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि साधु महाराज आग के बीच ध्यान की मुद्रा में बैठे हैं। इस आग्नि तप को देख लोगों के मन में जिज्ञासा के साथ-साथ श्रद्धा भी जाग उठी है।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter