साइक्लोन’ का तूफान: आईजी विकास कुमार सिंह और उनकी टीम ने 400 दिनों में 101 कार्रवाइयों से लिखी रियल हीरोगिरी की दास्तां

जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में साइक्लोन टीम ने 400 दिनों में 101 बड़ी कार्रवाइयां कर इतिहास रचा। पेपर लीक माफियाओं, नशा तस्करों और हार्डकोर अपराधियों पर नकेल कसने के साथ-साथ, रियाण में अफीम-डोडा की मनुहार पर रोक और सामाजिक जागरूकता जैसे नवाचार किए। ऑपरेशन लल्लनटॉप, नश्वर जैसे यूनिक अभियानों ने अपराधियों में खौफ पैदा किया और जनता में विश्वास जगाया। यह उपलब्धि राजस्थान पुलिस और जोधपुर संभाग के लिए गर्व का विषय है।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
May 3, 2025 • 8:58 PM  163
क्राइम
NEWS CARD
Logo
साइक्लोन’ का तूफान: आईजी विकास कुमार सिंह और उनकी टीम ने 400 दिनों में 101 कार्रवाइयों से लिखी रियल हीरोगिरी की दास्तां
“साइक्लोन’ का तूफान: आईजी विकास कुमार सिंह और उनकी टीम ने 400 दिनों में 101 कार्रवाइयों से लिखी रियल हीरोगिरी की दास्तां”
Favicon
Read more on thekhatak.com
3 May 2025
https://thekhatak.com/Jodhpur-Range-IG-Vikas-Kumar-Singh-Cyclone-Team-101-Operations
Google News
Copied
साइक्लोन’ का तूफान: आईजी विकास कुमार सिंह और उनकी टीम ने 400 दिनों में 101 कार्रवाइयों से लिखी रियल हीरोगिरी की दास्तां

फिल्मी अंदाज में शुरू हुआ अपराधियों के अंत का सफर, जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार सिंह और उनकी साइक्लोन टीम ने महज 400 दिनों में 101 बड़ी कार्रवाइयों का आंकड़ा छूकर इतिहास रच दिया। देश के हर कोने से बदमाशों को ढूंढ-ढूंढकर सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली इस टीम ने न सिर्फ अपराधियों में खौफ पैदा किया, बल्कि सामाजिक सुधारों और नवाचारों के जरिए समाज में नई उम्मीद जगाई। आईजी विकास और उनकी टीम को आज जोधपुर संभाग ही नहीं, बल्कि पूरा देश ‘रियल हीरो’ के रूप में सलाम कर रहा है।

साइक्लोन का उदय: अपराध के खिलाफ एक तूफान

जब आईजी विकास कुमार सिंह ने जोधपुर रेंज की कमान संभाली, तो उन्होंने अपराधियों को साफ संदेश दिया—‘अब न भागने की जगह बचेगी, न छिपने की।’ उनके नेतृत्व में गठित साइक्लोन टीम ने ऑपरेशन लल्लनटॉप, ऑपरेशन टटपुंजिया, ऑपरेशन डॉक्टर फिक्सिट और ऑपरेशन नश्वर जैसे यूनिक कोडनेम वाले अभियानों के जरिए अपराधियों के होश उड़ा दिए। ड्रोन, खुफिया निगरानी और सोशल मीडिया की ताकत से लैस यह टीम किसी सुपरहीरो स्क्वॉड से कम नहीं। पुणे से लेकर मणिपुर तक, हर उस ठिकाने को खंगाला गया, जहां अपराधी छिपे थे।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter