अजमेर में डांसर सुनील राव की रहस्यमयी मौत: नाले में मिली लाश के मामले में FIR दर्ज, परिवार ने हत्या का शक जताया

अजमेर में प्रसिद्ध मेल डांसर सुनील राव (30) की रहस्यमयी मौत: 26 जनवरी को जनाना रोड के नाले में मिली लाश। मौत से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट- "मेरे साथ बहुत बुरा हुआ", "बहुत बुरा होने वाला है", पुलिस सपोर्ट नहीं कर रही। जेवर चोरी की शिकायत के बाद धमकियां मिलीं। परिवार व ढोली समाज ने हत्या का शक जताया, एसपी को ज्ञापन दिया। अब FIR दर्ज: 7 लोगों पर चोरी, आत्महत्या उकसाने व SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा। जांच जारी, सवाल- आत्महत्या या साजिश?

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
January 30, 2026 • 3:47 PM  223
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
अजमेर में डांसर सुनील राव की रहस्यमयी मौत: नाले में मिली लाश के मामले में FIR दर्ज, परिवार ने हत्या का शक जताया
“अजमेर में डांसर सुनील राव की रहस्यमयी मौत: नाले में मिली लाश के मामले में FIR दर्ज, परिवार ने हत्या का शक जताया”
Favicon
Read more on thekhatak.com
30 Jan 2026
https://thekhatak.com/ajmer-dancer-sunil-rao-body-found-drain-murder-suspicion-fir-registered
Google News
Copied
अजमेर में डांसर सुनील राव की रहस्यमयी मौत: नाले में मिली लाश के मामले में FIR दर्ज, परिवार ने हत्या का शक जताया

अजमेर। राजस्थान के अजमेर शहर में 26 जनवरी को जनाना रोड (जनाना अस्पताल के पास) स्थित एक नाले में एक प्रसिद्ध राजस्थानी मेल डांसर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुनील राव (पुत्र दुर्गालाल) के रूप में हुई, जो बलदेव नगर भक्तिधाम क्षेत्र के निवासी थे और विभिन्न कार्यक्रमों में डांस प्रस्तुति देते थे। इस घटना के बाद परिवार और डोली समाज ने हत्या का शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

अब क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मामले में औपचारिक रूप से मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई जितेंद्र राव की रिपोर्ट पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट, आत्महत्या के लिए उकसाने (abetment to suicide) सहित अन्य विभिन्न धाराओं में करीब सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपियों पर मृतक के घर से जेब्रा (गहने) चोरी करने और धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले की जांच सीओ शिवम जोशी को सौंपी गई है और अनुसंधान जारी है।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter