अजमेर में धीरेंद्र शास्त्री बोले– दूसरे मजहब में जन्म होता तो बिना फोटो करते पूजा: अपने बाप को बाप मानो, सनातन धर्म अद्भुत

अजमेर के पुष्कर में कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन धर्म को महान बताते हुए कहा कि दूसरे मजहब में जन्म होता तो बिना फोटो पूजा करते। दिव्य दरबार और सीएम भजन लाल शर्मा के कार्यक्रम को लेकर भी हलचल तेज।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
February 24, 2026 • 3:50 PM  281
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
अजमेर में धीरेंद्र शास्त्री बोले– दूसरे मजहब में जन्म होता तो बिना फोटो करते पूजा: अपने बाप को बाप मानो, सनातन धर्म अद्भुत
“अजमेर में धीरेंद्र शास्त्री बोले– दूसरे मजहब में जन्म होता तो बिना फोटो करते पूजा: अपने बाप को बाप मानो, सनातन धर्म अद्भुत”
Favicon
Read more on thekhatak.com
24 Feb 2026
https://thekhatak.com/ajmer-dhirendra-shastri-statement-sanatan-dharma-photo-pooja-pushkar-katha
Google News
Copied
अजमेर में धीरेंद्र शास्त्री बोले– दूसरे मजहब में जन्म होता तो बिना फोटो करते पूजा: अपने बाप को बाप मानो, सनातन धर्म अद्भुत

अजमेर जिले के पुष्कर में आयोजित कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया। कथा के दूसरे दिन उन्होंने कहा कि यदि उनका जन्म किसी दूसरे मजहब में हुआ होता तो वे बिना फोटो के पूजा कर रहे होते। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म अद्भुत और महान है, क्योंकि इसमें महिलाओं को पूज्य माना जाता है और यहां “राम-सीता” नहीं बल्कि “सीताराम” कहा जाता है।

पुष्कर के नए मेला मैदान में चल रही कथा की शुरुआत हनुमान आरती से हुई। भजनों के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। अपने संबोधन में शास्त्री ने कहा, “अपने बाप को बाप कहो, दूसरों के बाप को क्यों बाप बना रहे हो।” उन्होंने अजमेर के हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि अपने ‘ग्रैंड फादर’ के स्थान यानी पुष्कर अवश्य आया करें।

उन्होंने पुष्कर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंचतीर्थ में पुष्कर का विशेष स्थान है। देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं, जबकि तीर्थों के गुरु पुष्कर हैं। उन्होंने प्रयागराज और पुष्कर की तुलना करते हुए कहा कि प्रयागराज में तीन नदियों का संगम है, वहीं पुष्कर में त्रिदेवों का संगम माना जाता है। उनका कहना था कि यहां एक रात ठहरने मात्र से भी पापों का नाश हो जाता है और हर मनुष्य के पूर्वजों का संबंध पुष्कर से जुड़ा है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter